मोदी, भाजपा ने किसानों को ‘बोझ’ माना : राहुल


नयी दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने किसानों को ''बोझ'' माना। राहुल ने कहा कि किसान अब ''न्याय'' की मांग कर रहे हैं। 



उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का एक वीडियो भी टि्वटर पर साझा किया जो किसानों पर केंद्रित है। इस वीडियो में पार्टी के वादों के बारे में भी बात की गई है जैसे 'किसान बजट', कर्ज माफी और फसल के लिए उचित दाम।



गांधी ने ट्वीट किया, ''हमारे किसान हमारे गौरव एवं शक्ति हैं। पिछले पांच वर्षों से मोदी और भाजपा ने उन्हें बोझ समझा। भारत के किसान अब न्याय मांग रहे हैं।'' 


टिप्पणियाँ