सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैनपुरी से किया मुलायम सिंह यादव ने नामांकन



 लखनऊ -पूर्व रक्षामंत्री  मुलायम सिंह यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव समेत अनेक नेता मौजूद रहे।  मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

        मुलायम सिंह सैफई स्थित आवास से पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के साथ समाजवादी रथ पर सवार होकर मैनपुरी पहुंचे। यहां पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

        मुलायम सिंह यादव के नामांकन के बाद  अखिलेश यादव ने विशाल जनसभा में कहा कि इस बार दुनिया मैनपुरी में नेताजी की रिकार्ड मतों से जीत देखेगी। नेताजी ने मैनपुरी के लिए बहुत काम किया है, उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने की जिम्मेदारी यहां के मतदाताओं की है। कार्यकर्ता संकल्प लें कि अब उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि देष और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने बर्बाद करने के सिवा कुछ नहीं किया। किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। जनता की खुशहाली के लिए परिवर्तन जरूरी है।

       अखिलेश यादव ने कहा कि पहले समाजवादी लोग अकेले साइकिल से सम्पर्क करते थे, अब बहुजन समाज पार्टी भी साथ है। हमारा गठबंधन विचारों का संगम है। इस बार दो दल, दो रंग और दो पार्टियां एक साथ मिलकर लड़ रही हैं। यह गठबंधन देश में बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो वादे किए थे उनके खिलाफ काम किया, न किसी को नौकरी मिली, न रोजगार। नोटबंदी के चलते करोड़ो लोगों की नौकरियां छिन गई। भाजपा ने हर वर्ग को निराश किया है। 


     अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा नेतृत्व जैसा झूठ किसी ने नहीं बोला। किसानों को फसलों का लागत मूल्य नहीं मिला। गन्ना, आलू, धान किसान सभी परेशान हैं। केन्द्र की नीतियों के चलते हमारे जवान हर दिन शहीद हो रहे हैं। भाजपा ने उन्हें भी धोखा दिया। 

       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि अब तक समाजवादी पार्टी अकेले लड़ती थी तो नेताजी भारी बहुमत से जीतते थे लेकिन अब बसपा के साथ गठबंधन है। जनता भाजपा के खिलाफ है तो 85 फीसदी वोट नेताजी को मिलेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर जनता के बीच जाएं और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएं। सांसद तेज प्रताप यादव सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। 

        इस मौके पर  नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेन्द्र यादव एवं अक्षय यादव, सांसदगण, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष  रामआसरे विश्वकर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह तथा मैनपुरी के बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में दोनों दलों के नेता एवं कार्यकर्ता अपने झंडों-बैनरों के साथ आए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...