महिलाओं के लिए यात्रा हुई आसान, गोरखपुर से चलेंगी पिंक बसें
गोरखपुर। अब महिलाओं को लखनऊ, बनारस और इलाहाबाद की यात्रा आसान हो जाएगी। गोरखपुर से इन स्थानों के लिए पिंक बसों के लिए समय निर्धारित हो गया है। सुबह करीब पौने नौ से पौने 11 के बीच बसें गोरखपुर से रवाना होंगी।
राप्तीनगर डिपो के एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर से बनारस के लिए पिंक बसें सुबह 8 बजे और 10 बजे रवाना होंगी। वहीं वापसी में बनारस से यह बस शाम 4 बजे और रात 8 बजे रवाना होगी। वहीं लखनऊ के लिए दो पिंक बसें सुबह 8.45 बजे और 10.45 बजे रवाना होंगी। वापसी में लखनऊ से यह बस शाम 4.15 बजे और 7.30 बजे चलेंगी। वहीं इलाहाबाद के लिए दो पिंक बसें सुबह 7 बजे और 9 बजे रवाना होगी। वापसी में इलाहाबाद से पिंक बसें रात 7 और 8 बजे गोरखपुर के लिए चलेंगी।
टिप्पणियाँ