महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी गठित


जयपुर,  राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नयी कार्यकारिणी गठित की गयी है। 

यहां जारी बयान के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। इसके तहत 30 उपाध्यक्ष, 52 महासचिव व 40 सचिव बनाए गए हैं।

इसके साथ ही कमला बिश्नोई को श्रीगंगानगर जिला महिला कांग्रेस व दिव्या गुर्जर को झालावाड़ जिला महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कुंती देवड़ा परिहार प्रियदर्शिनी प्रकोष्ठ की नयी राज्य समन्वयक बनाया गया है। 

इसके साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मंडल को खत्म कर दिया गया है।


टिप्पणियाँ