महाराष्ट्र में चौथे चरण में 17 सीटों पर मतदान


मुंबई,  लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को महाराष्ट्र की 17 सीटों पर होने वाले मतदान में केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे, कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा तथा उर्मिला मातोंडकर समेत 323 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।

मुंबई महानगर क्षेत्र और उत्तर तथा पश्चिम महाराष्ट्र की 17 सीटों पर करीब 3.11 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जिन सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना है, उनमें नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक (उत्तर महाराष्ट्र), मुंबई क्षेत्र की पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें, पुणे जिले के मावल और शिरूर तथा अहमदनगर जिले की शिर्डी सीटें हैं।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के 65 संवेदनशील बूथों पर बेवकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।

2014 के आम चुनाव में भाजपा ने इन 17 में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। सहयोगी शिवसेना को नौ सीटें मिली थीं।


टिप्पणियाँ