लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के बाद अब महागठबंधन भी जोश में है। आज सहारनपुर के देवबंद में 'सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन' महारैली में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उनके साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी अजित सिंह के निशाने पर भी भाजपा के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार थी।
देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के देवबंद में कासिमपुरा गांव के तिब्बियां कालेज के निकट मैदान में मायावती जमकर गरजीं। मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई सीटों पर ऐसे प्रत्याशी खड़े किए हैं जो भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त ही खाट यात्रा याद आती है। मायावती ने मुसलमानों को कहा कि आपका वोट बंटना नहीं चाहिए, आप सभी गठबंधन को एकतरफा वोट करें।
सहारनपुर में मुसलमानों को मालूम है कि यहां के बसपा प्रत्याशी का टिकट हमने पहले ही घोषित कर दिया था लेकिन कांग्रेस ने जानबूझ कर भाजपा को जिताने के लिए मुस्लिम प्रत्याशी दिया। हमारे कार्यकर्ताओं का हर पोलिंग और सेक्टर लेवल पर जिम्मेदारी हैं कि हमारा एक भी वोट ना बंटने पाए।
टिप्पणियाँ