मायावती, अखिलेश व चौधरी अजित सिंह की पहली संयुक्त रैली कल, देवबंद में करेंगे संबोधित


बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह कल यानी रविवार को सहारनपुर के देवबंद में संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। 




हालांकि, मायावती ने चुनावी अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को उड़ीसा से की थी। आज शनिवार को उन्होंने उत्तराखंड में दो रैलियों को संबोधित किया।

रविवार को वह अखिलेश यादव व चौधरी अजित सिंह के साथ देवबंद के जामिया तिब्तिया मेडिकल कॉलेज के पास रैली को संबोधित करेंगी।

आपको बता दें कि यूपी में सपा, बसपा व रालोद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।

 




Recommended



टिप्पणियाँ