लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने जौनपुर की मछलीशहर की सीट पर वीपी सरोज को उतारा है। वहीं, भाजपा ने मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद का टिकट काट दिया। उधर प्रसपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट बसपा के पाले में है। बसपा ने इस सीट से त्रिभुवन राम को मैदान में उतारा है।
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर क्षेत्र के कटाहित खास गांव निवासी संगीता यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। संगीता यादव सपा सरकार में दिसंबर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं। संगीता यादव सपा की लोकगायिका के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
लालता प्रसाद यादव की पुत्री संगीता ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। सपा सरकार के दौरान शिवपाल यादव की खासमखास मानी जाने वाली संगीता दिसंबर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन रही।
टिप्पणियाँ