सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ सपा प्रतिनिधि मंडल मिला राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रामपुर समेत कई ज़िलों के अधिकारियो की शिकायत की


लखनऊ - समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर मतदान में गड़बड़ियों की शिकायतों के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में  राजेन्द्र चैधरी पूर्व मंत्री, एसआरएस यादव एम.एल.सी., अभिषेक मिश्र पूर्व मंत्री और अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. शामिल थे।

      राजेन्द्र  चौधरी ने कहा कि वोटिंग मशीनों के काम न करने की शिकायत पर जिला प्रशासन के अधिकारी हास्यास्पद सफाई दे रहे है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय चुनाव आयोग से भी मांग की हैं कि वे जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिशों से सख्ती से निबटें और खराब मशीनों को तत्काल बदला जाए। 

      राजेन्द्र राजेन्द्र चौधरी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि कई जगह जिला प्रशासन का रवैया भी गैरजिम्मेदाराना रहा है। जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिशें की गई। रामपुर, बदायूं, मैनपुरी, फिरोजबाद में कई स्थानों पर प्रशासन भी मतदान में बाधक बना है। लोकसभा क्षेत्र- 7 रामपुर में 300 ईवीएम मशीनें खराब पाई गई। कहीं जल्दी पोलिंग बंद कर दी गई। बदायूं में बूथ नं0 312 पर ईवीएम में साइकिल का बटन दबाने पर कमल के फूल पर वोट पड़ रहा है। बदायूं में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अपनी पुत्री संघमित्रा मौर्य के पक्ष में मतदान कराने का दबाव बनाते रहे है। फिरोजाबाद में एक समाजवादी कार्यकर्ता को पुलिस थाने उठा ले गई। मैनपुरी में भी भोगांव की बूथ संख्या- 263 की मशीन में साइकिल का बटन दबाने पर कमल पर वोट पड़ रहा है।

      राजेन्द्र राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रामपुर में एस.पी.-डी.एम. ने स्वार, टांडा में लाठीचार्ज कर मतदाताआंे को धमकाया। इसी लोकसभा क्षेत्र में दो जगह बूथ कैप्चरिंग की गई। 

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने विगत 19 अप्रैल 2019 को भारत के निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा था जिसमें रामपुर में निष्पक्ष चुनाव के लिए रामपुर के डी.एम. एवं एस.पी. को तत्काल हटाने की मांग की थी लेकिन आयोग ने इसका संज्ञान तक नहीं लिया। समाजवादी पार्टी ने कहा कि जनता की शिकायतों की यह उपेक्षा लोकतंत्र की भावना पर प्रतिघात है।                                                                 

                                                

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...