दरोगा भर्ती में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ सुनवाई जारी


दरोगा भर्ती में विषयवार नॉर्मलाइजेशन की नीति अपनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी। इस मामले को लेकर दाखिल दर्जनों याचिकाओं पर न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा सुनवाई कर रहे हैं।याचीगण का कहना है कि दरोगा भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद करीब 2300 चयनित अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए। ऐसा नॉर्मलाइलेशन प्रक्रिया अपनाने के कारण हुआ है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने चयन के बीच में नियम में बदलाव किया है जो अवैधानिक है। याचिका पर अधिवक्ता एमडी सिंह शेखर, विजय गौतम आदि बहस कर रहे हैं।


 

टिप्पणियाँ