चुनाव आते ही प्रदेश में लहलहाने लगी अवैध हथियारों की फसल, 24 दिनों में बरामद हुए 6,000 अवैध असलहे


लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से प्रदेश में अवैध हथियारों की फसल लहलहा रही है। हर दिन 7 से 8 गिरोह पकड़े जा रहे हैं और 200 से 250 अवैध असलहे बरामद किए जा रहे हैं। इसके बावजूद यह संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। 


 

एक पुलिस अधिकारी की मानें तो चुनाव की घोषणा के बाद से अभी तक 24 दिनों में पुलिस के अभियान में विभिन्न जिलों से लगभग 6000 अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। यानी हर दिन औसतन 250 असलहे बरामद किए जा रहे हैं।

वहीं, अवैध असलहे बनाने की चार से पांच फैक्टरियां भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर चुनाव की घोषणा के बाद अभी तक औसतन हर दूसरे दिन एक व्यक्ति की हत्या हो रही है। इससे पुलिस अधिकारी चिंता में हैं। 


टिप्पणियाँ