सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार होकर बुरी तरह परेशान हैं। समाजवादी सरकार ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं बनाई थीं, उन्हें भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है।

      अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नं0 की व्यवस्था की थी। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई थी। इस व्यवस्था में किसी को थाना-कोतवाली जाने की जरूरत नहीं थी, 100 नं0 डायल करते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो जाती और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जाती। इसके लिए पुलिस को तेज रफ्तार इनोवा गाड़िया मुहैया कराई गई थी। महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा भी शुरू की गई थी। इस सेवा की भी व्यापक प्रशंसा हुई थी। भाजपा सरकार बनते ही ये सेवाएं बर्बाद हो गई। 

       पिछले दो दिनों में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में गोली लगने से एक छात्र की मौत हो गई। लखनऊ में विधिक अधिकारी रंजना श्रीवास्तव पर घर में घुसकर कातिलाना हमला हुआ। ग्रेटर नोएडा में केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड््ढा के ओएसडी पर हमला हुआ जिसमें उसकी कार भी लूट ली गई। बलरामपुर में एक शिक्षिका को अगवा करने की घटना घटी। इलाहाबाद के थाना नवाबगंज गांव सरांय जयराम के माफिया प्रधान और उसके पुत्रों ने अकारण समाजवादी पार्टी समर्थकों पर हमला कर कुलदीप यादव की हत्या कर दी। श्री श्याम बहादुर, कुंवर बहादुर तथा रणजीत यादव घायल हुए। यह सब प्रशासन के संरक्षण में हुआ।  

       चिंतनीय स्थिति तो यह है कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। बच्चियां तक सुरक्षित नहीं। व्यापारी लूटे जाते हैं और उनकी हत्याएं हो जाती है फिर भी केस का खुलासा नहीं होता है। एटीएम तक लूटे जा रहे है, अक्सर उनमें नकली नोट भी निकल आते हैं। उच्च अधिकारियों के कहने के बावजूद थानों में जनता की शिकायतें दर्ज नहीं होती है। अब तो अपराधी पुलिस पर भी हाबी दिखते हैं या पुलिसवाले खुद भी अपराधों में संलिप्त पाए जाते हैं। 

       यहीं क्यों, विकास के दावेदार भाजपा के राज में एक सड़क भी नहीं बनी है। शायद वे नहीं चाहते हैं कि ऐसी सड़क बने जिस पर चलकर जल्दी दिल्ली पहुंचा जा सके। समाजवादी सरकार ने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क बनाई जिस पर युद्धक विमान तक उतर चुके हैं। भारत में इसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं है। 

        वस्तुतः अब भाजपा के खोखले दावों की कलई खुल चुकी है और जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। जनता को बहकाने की भाजपा लाख कोशिशें कर लें, उसको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

                                                                         

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...