अवैध शस्त्र बनाते हुए 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार,
दिनांक 05.04.2019 को सायं थाना जलेसर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम पिलखतरा में एक मकान के पीछे बने खण्डहर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते पुरस्कार घोषित अपराधी जोगेन्द्र सिंह सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त जोगेन्द्र सिंह थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं 586/18 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/मौके से 8 तमंचे बने, 1 पोनिया, 2 तमंचे अधबने व 2 खोखा कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं।
इस संबंध में थाना जलेसर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. जोगेन्द्र सिंह निवासी पिलखतरा थाना जलेसर, जनपद एटा
2. श्रीकृष्ण निवासी सालवाहनपुर थाना जलेसर, जनपद एटा।
बरामदगी
1. 8 तमंचे
2. 1 पोनिया 315 बोर।
3. 2 तमंचे अधबने ।
4. 2 खोखा कारतूस।
5. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण।
टिप्पणियाँ