विभिन्न दलों को छोड़कर पूर्व सांसदों, विधायकों एवं सेवानिवृत्त आई.ए.एस. ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की



लखनऊ - प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आयी पूर्व सांसद एवं उ0प्र0 सरकार में पूर्व मंत्री रहीं  ओमवती देवी जनपद बिजनौर, पूर्व आई.एस.एस.  आर0के0 सिंह,  हेनरेता राजीव सिंह ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी छोड़कर मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे  रमाशंकर भार्गव एवं समाजवादी पार्टी छोड़कर पूर्व विधायक अनूप कुमार पाण्डेय जनपद बस्ती ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है किओमवती देवी वर्ष 85, 96, 2002 एवं 2007 में विधायक रही हैं और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रही हैं। इनके पति  आर0के0 सिंह 1973 बैच के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी हैं।  

प्रवक्ता ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर  सांसद ने कहा कि जिस प्रकार सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित अन्य दलों से लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल हो रहे हैं यह इस बात का प्रमाण है कि देश के विकास और एकता, अखण्डता के लिए कांग्रेस की विचारधारा और नीतियां ही देश के लिए उपयुक्त हैं आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी अपनी इन्हीं जनहित की नीतियों को लेकर जनता के बीच में जायेगी और केन्द्र में पूर्ण बहुमत के लिए जनता का आर्शीवाद प्राप्त करेगी। 

टिप्पणियाँ