लखनऊ - अपने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे और अंतिम दिन प्रियंका गाँधी अयोध्या पहुंची जहा उनको देखने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। अयोध्या पहुंच कर प्रियंका गांधी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए। .अयोध्या में आधे दर्जन कार्यक्रमों में प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभाएं की , चौपाल किये और स्कूल में बच्चों से मिली जिसमें वो सीधे-सीधे अयोध्या के लोगों से रूबरू हुई और सियासी तौर पर बीजेपी को चुनौती दी।
इस यात्रा में प्रियंका गांधी ने पहले 2 दिन तक अमेठी और रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की। कांग्रेस के लिए जीत की योजनाएं तय की और अब बजरंगबली के दर पर मत्था टेका। लोकसभा चुनाव के लिए अयोध्या में कांग्रेस के बड़े नेता निर्मल खत्री चुनाव लड़ रहे हैं। निर्मल खत्री का इलाके में बड़ा प्रभाव है और पार्टी के बुरे दौर में भी वो वोट पाते रहे हैं। अयोध्या की लड़ाई को भी कांग्रेस त्रिकोणीय बनाने की तैयारी में है. देखना है कि प्रियंका गांधी के इस दौरे से कांग्रेस को अयोध्या में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कितनी संजीवनी मिलती है।
टिप्पणियाँ