शिवपाल सिंह यादव के फिरोजाबाद से नामांकन दाखिल करने पर उमड़ी भीड़



 

फिरोजाबाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने अपनी लोकसभा सीट फ़िरोज़ाबाद से आज नामांकन दाखिल किया!

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज सुबह तकरीबन 11 बजे शिकोहाबाद स्थित अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे जहाँ पार्टी नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर कर स्वागत किया।

इसके बाद शिवपाल यादव शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर शिवपाल सिंह यादव पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां प्रसपा लोहिया प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे को सौंपा।


 

शिवपाल सिंह यादव के नामांकन में, प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, महासचिव अशोक यादव, प्रसपा युवजन के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव, पुत्रवधू राजलक्ष्मी,प्रसपा के जिला अध्यक्ष अजीम भाई,फ़िरोज़ाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत,अभिनेता अनुपम श्याम सहित हजारों की संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता पहुंचे।

 

नामांकन दाखिल करने के बाद, शिवपाल सिंह यादव ने शिकोहाबाद मे एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि फिरोजाबाद मे हमारी लड़ाई बीजेपी से है। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश मे प्रसपा उम्मीदवार बीजेपी को शिकस्त देने का कार्य कर रहें हैं।साथ ही नेताजी, मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद मेरे साथ है, वह आज भी उनका सम्मान करते हैं और मैनपुरी से उन्हें भारी बहुमत से जिताया जायेगा। उन्होंने हमेशा नेताजी का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे! 

शिवपाल यादव ने बोला नेताजी मुलायम सिंह यादव को हमारा समर्थन है! मैनपुरी से उन्हें भारी बहुमत से जिताया जायेगा।

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा हमारा यह चुनाव जनता लड़ रही है! फिरोजाबाद में भतीजे अक्षय यादव से कोई मुकाबला नही है! फिरोजाबाद की जनता ने हमें समर्थन दे दिया है।

बता दें कि पहली बार सैफई परिवार के बीच चुनावी जंग होने जा रही है! यहाँ उनकी सीधी टक्कर  समाजवादी पार्टी के निवर्तमान सांसद अक्षय यादव से होगी। अक्षय यादव सपा के राष्ट्रीय नेता रामगोपाल यादव के बेटे हैं।

चाचा-भतीजे आमने-सामने होंगे। इससे फिरोजाबाद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मुकाबला दिलचस्प है और 23 मई को चुनावी परिणाम आने तक यह दिलचस्प रहने वाला है।

टिप्पणियाँ