प्रियंका ने मनैया घाट से शुरू की गंगा यात्रा


प्रयागराज के मनैया घाट से प्रियंका ने वाराणसी के लिए गंगा यात्रा शुरू की। स्टीमर पर ही उन्होंने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। इससे पहले प्रियंका ने संगम घाट पहुंचकर गंगा पूजन किया। फिर लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रियंका ने सरस्वती कूप और अक्षयवट के दर्शन भी किए। वह रविवार रात लखनऊ से प्रयागराज पहुंच गई थीं। प्रियंका करीब 28 महीने बाद प्रयागराज आईं है। उन्होंने यहां पुश्तैनी मकान स्वराज भवन में रात्रि विश्राम किया।


     यंका मनैया घाट से नौका से लाक्षागृह (हंडिया) पहंचीं। इसके बाद सिरसा (मेजा क्षेत्र) जाएंगी। यहां से वह सीतामढ़ी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। उसके बाद अगले दिन यानी मंगलवार के भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। प्रियंका सबसे पहले मंगलवार को मढ़हा गांव (मिर्जापुर) पहुंचेंगी। फिर वह विंध्ययांचल दर्शन करने जाएंगी। यहां कार्यक्रम के बाद चुनार के लिए निकलेंगी। चुनार में वह शीतला माता के दर्शन करेंगी। यहां पर वह रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन यानी 20 मार्च को वह वाराणसी के लिए निकलेंगी, जहां उनकी यात्रा अस्सी घाट पहुंचेगी। 



टिप्पणियाँ