प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक में भाग लिया


लखनऊ - प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर  ने आज प्रदेश कांग्रेस  मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक में  भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता  अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव  जुबेर खान, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन एवं पूर्व विधायक  सतीश अजमानी, प्रदेश कंागे्रस के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी,  शिव पाण्डेय आदि शामिल रहे। 

 राजबब्बर जी  वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में गठबन्धन के मुद्दे पर कहा कि जहां तक सवाल है वह कहते हैं हम उनके साथ हैं या हम कहते हैं वह हमारे साथ हैं। मैं इतना कह सकता हूं जो एक दूसरे के साथ होता है तो उस गठबन्धन में बैठकर चर्चा परिचर्चा करते हैं और किसी को पूछने या बताने की जरूरत नहीं पड़ती और जब गठबन्धन होता है तेा दोनों बैठकर चुनाव की साझा नीतियां घोषित करते हैं और जितनी सीटें लड़ रहे हैं यह तय और घोषित करते हैं। हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 राजबब्बर  ने कहा कि अगर उन्हें यह लगता है कि उन्हें वही लड़ाई लड़नी है जो कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा लड़ रही है तो मुझे लगता है कि जिस तरीके से वह अपने आपको अकेले लड़ने के लिए समझ रहे हैं कि उनमें बहुत ताकत है तो मैं यह कहूंगा कि ताकत जनता में है और जनता जो फैसला करती है उसी जनता के फैसले से सरकारें बनती हैं न कि नेताओं के फैसले से सरकारें बनती हैं। 

 

टिप्पणियाँ