लखनऊ : सर्व समाज कल्याण पार्टी ने समाजवादी पार्टी में विलय किया


लखनऊ  - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिवजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए सर्व समाज कल्याण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है।

    प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल के समक्ष सर्व समाज कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमवीर सिंह ने विलय की घोषणा के साथ समाजवादी पार्टी में काम करने का निर्णय किया है। 

        नरेश उत्तम पटेल ने आशा व्यक्त की है कि नए साथियों के आने से लोकसभा चुनावों में गठबंधन को भारी जीत मिलेगी। इस अवसर परअरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ