लगातार जारी है कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला


 



 नई दिल्ली :   पूर्व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार महासभा(अंतर्राष्ट्रीय)  संजय अग्रवाल एडवोकेट को  प्रदेश कांगेस अध्यक्ष  राजबब्बर ने  कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन एवं पूर्व विधायक  सतीश अजमानी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जनपद लखनऊ निवासी श्रीमती प्रीति मिश्रा, कु0 साधना तिवारी एवं मो. परवेज आलम ने तमाम समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर  ने कहा कि जिस प्रकार सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित अन्य दलों से लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल हो रहे हैं यह इस बात का प्रमाण है कि देश के विकास और एकता, अखण्डता के लिए कांग्रेस की विचारधारा और नीतियां ही देश के लिए उपयुक्त हैं आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी अपनी इन्हीं जनहित की नीतियों को लेकर जनता के बीच में जायेगी और केन्द्र में पूर्ण बहुमत के लिए जनता का आर्शीवाद प्राप्त करेगी। 

टिप्पणियाँ