कांग्रेस नेता ने थामा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का दामन




लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पार्टी कार्यालय में आज सीतापुर कांग्रेस के नेता ने कांग्रेस पार्टी छोडकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ज्वाईन करी!
आज प्रसपा लोहिया कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव व पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने पार्टी का झंडा दे कर सीतापुर कांग्रेस के नेता खुर्शीद अंसारी को पार्टी ज्वाइन करवाई!
कांग्रेस नेता खुर्शीद अंसारी ने कांग्रेस पार्टी में सम्मान न दिये जानें से नाराज होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को समर्थन दिया है। वहीं खुर्शीद अंसारी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का दामन थाम है।


      वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आस्था व्यक्त करते हुऐ दो दिन पहले प्रसपा लोहिया ज्वाइन करने वाले कर्नाटक समाजवादी पार्टी छोड़ कर आये रवि कुमार टी को कर्नाटक प्रदेश का प्रभारी बनाया! प्रसपा लोहिया के पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव व पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने रवि कुमार टी को कर्नाटक प्रदेश का प्रभारी नियुक्ती पत्र जारी करते हुऐ आशा व्यक्त की है कि इनके प्रयासों से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने संगठन को मजबूत, प्रभावशाली एवं सुगठित करने में सहायता मिलेगी!


टिप्पणियाँ