कांग्रेस ने दिखाई दरियादिली यू पी में गठबंधन के लिए छोड़ी 7 सीटे



लखनऊ - प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बताया के कांग्रेस पार्टी यू पी में गटबंधन के लिए 7 सीट छोड़े गी। राजबब्बर ने गटबंधन  के नेताओ पर तंज़ कस्ते हुए कहा कि गटबंधन  के नेताओ ने जिस तरह बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए प्रदेश में २ सीट छोड़ी है।  कांग्रेस पार्टी भी प्रदेश में गटबंधन  के नेताओ के लिए 7 सीटे छोड़ रही है।  गटबंधन  के लिए छोड़ी गई  सीटे है मैनपुरी , कन्नौज , फ़िरोज़ाबाद बाकि बसपा प्रमुख जिस भी सीट से लड़ेगी कांग्रेस वहा अपना प्रत्याशी नहीं उतारे गी साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजीत सिंह और जयंत चौधरी के खिलाफ भी कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी।  और एक सीट कोई अन्य भी छोड़ सकती है। 


       इसके साथ - साथ प्रदेश में अपना दल कृष्णा पटेल गुट के लिए भी २ सीट छोड़ने का एलान राजबब्बर ने किया वही कांग्रेस को प्रदेश में एक नए साथी का साथ भी आज मिल गया कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी के साथ गठबंधन का एलान भी राजबब्बर ने किया।  समझौते के तहत कांग्रेस प्रदेश में 7 सीटे जनअधिकार पार्टी को देगी जिसमे 5 सीटे जनअधिकार पार्टी अपने सिंबल पड़ लड़ेंगी बाकि 2 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेगे।  


टिप्पणियाँ