सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव के मन की बात राजनाथ सिंह के साथ का हुआ आयोजन



 


 


लखनऊ 10 मार्च 2019,  भारत के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘गांव के मन की बात‘‘ कार्यक्रम में आज बाजपेयी खेड़ा, भगवन्तनगर, उन्नाव में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गांव के मन की बात कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों से बात करते हुए उनके मन की बात जानी। किसानों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप जो बताएगें उसे मैं भाजपा के संकल्प पत्र का हिस्सा बनाऊंगा। क्योंकि भाजपा का संकल्प पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी भी मेरे कंधों पर है। उन्होंने संवाद करते हुए कहा कि आज फसल बीमा, दुर्घटना बीमा, मजदूरों के असंगठित क्षेत्र में आंशिक अंशदान करने पर 60 साल के बाद 3000 रूपया मासिक पेशन मिलेगी। 5 एकड़ तक जिनके पास खेत है ऐसे किसानों के सम्मान में सरकार 6000 रूपया वार्षिक प्रदान कर रही है। 
भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूप रेखा तय करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेण्डे को तैयार करने और जनता के  सुझावों को एकत्र करने का यह एक प्रयास है। भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत राजनाथ सिंह ने किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसानों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई किसान सम्मान निधि योजना पर चर्चा हुई, किसानों ने जैविक खेती, आम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, अनाज उत्पादन सहित सभी विषयों पर खुलकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पाकिस्तान में छुपे हुए आंतकवादियों पर कार्यवाही पर पाकिस्तान परेशान हो यह समझ में आता है। परन्तु हमारे देश के नेता क्यों परेशान हो गए हैं यह समझ में नही आता है। आज देश नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जिसमें देश का सम्मान बढाया है। गांव, गरीब, किसान मजदूर, युवा महिला के भले के लिए सारे कार्य किये है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। 
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महराज, कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। 
  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...