भाजपा सत्ता दल के अहंकार में भयादोहन और प्रलोभन के बल पर कई तरह के षडयंत्र कर रही है : अखिलेश यादव


लखनऊ -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता दल के अहंकार में भयादोहन और प्रलोभन के बल पर कई तरह के षडयंत्र कर रही है। झूठ, फरेब और साजिश के हथकंडे अपनाकर वह अब कुछ हासिल नहीं कर सकेगी क्योंकि जनता ने उसे हटाने का काम मन बना लिया है। समाजवादी पार्टी के गठबंधन से भाजपा बौखला कर अलोकतांत्रिक कृत्य करने पर उतारू है। इस सबसे जनता में भाजपा की बात की साख गिर गई है। 

       केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता में रोष व्याप्त है। समाज का प्रत्येक वर्ग बेहाल है। किसानों की समस्या का समाधान करने में भाजपा सरकार की उदासीनता जग जाहिर है। छात्रों-नौजवानों का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारी डरे हुए हैं। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गयी है। जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के इंतजार में हैं। 

        यादव यादव ने कहा है कि जनता सच जान गयी है। अच्छे दिनों के नाम पर धोखा देने वाली भाजपा की पराजय तय है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। भाजपा ने जो वायदें किये थे वे सभी झूठे साबित हो चुके हैं। नौकरियां मिलने की जगह बेरोजगारी बढ़ रही है। लोगों को अब उनपर कतई विश्वास नहीं रह गया है। 

        अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने राजनैतिक शुचिता को तार-तार कर दिया है। लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आदर्शों में उसके कतई विश्वास नहीं रह गया है। समाजवादी पार्टी सत्ता  और सम्मान में सबके अधिकार की पक्षधर है जबकि भाजपा और आर.एस.एस. देश में एकाधिकारवादी मनोवृत्ति  को बढ़ावा दे रहे हैं। इनका जनहित और लोकलाज से कोई मतलब नहीं है। गठबंधन के माध्यम से समाजवादी पार्टी देश में संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है जिसका परिणाम समाजवादी और गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के रूप में सामने आयेगा।

टिप्पणियाँ