भाजपा सांसद अंशुल वर्मा हुए इस पार्टी में शामिल हुए


 लखनऊ -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में हरदोई के भाजपा सांसद  अंशुल वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। 

      इसके अतिरिक्त अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के महासचिव मौहम्मद फहद एवं जाकिर खान ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। 

      अखिलेश यादव ने  अंशुल वर्मा को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। अंशुल ने कहा कि वे भाजपा की नीति और नीयत से क्षुब्ध थे। वे बिना शर्त समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है।  वर्मा ने कहा कि उनकी आस्था  अखिलेश यादव के नेतृत्व में हमेशा रहेगी।  

       इस अवसर पर सर्वश्री मो0 आजम खान, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, कंकर मुंजारे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 


टिप्पणियाँ