भाजपा की केन्द्र और प्रदेष सरकार चुनाव के समय जनता का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने में माहिर -सुनील सिंह


लखनऊ - लोकदल  के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं देश के मुख्य मुद्दे जैसे किसान, नौजवान, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था इत्यादि से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। पांच वर्ष तक जुमलेबाजी ओर झूठे आश्वासनों के साथ साथ राममन्दिर जैसे भावनात्मक विचारों को फैलाकर इस सरकार ने जनहित को नकारते हुये देश को पीछे धकेलने का कार्य किया है।  नौजवानों के साथ तो भाजपा सरकार का रवैया दुश्मनों जैसा है। हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। नोटबंदी जीएसटी से व्यापार चैपट है। किन्तु ’भाजपा, उसके फायदे गिनाकर लोगों को झूठे आंकड़ों से बहकाना चाहती है’। उसके विकास में रोजगार नहीं आता है। भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति करने में अव्वल है। भाजपा सरकारों ने न सिर्फ नौजवानों के सपनों को तोड़ा है बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकार में धकेल दिया है। उ0प्र0 के किसानों की भलाई के बारे में भी श्री योगी जी विचार कर सकते हैं इससे उत्तर प्रदेश का भी भला होगा’। 
’अब जनता ने भी अपना मन बना लिया कि वह दुबारा भाजपा को सत्ता में नहीं लाएगी’। देश की जनता का ध्यान इन मुख्य मुद्दों से भटकाकर अन्य मुद्दों की ओर ले जायें परन्तु देश की बिगड़ती हुई अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर निश्चित रूप से 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता हिसाब लेगी। 


टिप्पणियाँ