बसपा के पूर्व सांसद समेत कई लोग हुए कांग्रेस में शामिल



लखनऊ - प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता  अजय कुमार लल्लू के द्वारा घोसी से बसपा के पूर्व सांसद  बालकृष्ण चैहान, देवरिया से बसपा के विगत चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी एवं द्वितीय स्थान पर रहे नियाज अहमद खान, श्रीमती चेतना पाण्डेय पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय, फाजिल नगर के ब्लाक प्रमुख  हसीमुद्दीन एवं लखनऊ के  सुभाष चन्द्र शर्मा केन्द्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर जी सांसद एवं पूर्व सांसद  प्रमोद तिवारी जी के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी  मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। 

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने बताया कि इसी क्रम में  जयबीर सिंह नागर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्द कांग्रेस पार्टी ने अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय किया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  जयबीर सिंह नागर के साथ प्रमुख रूप से  छवि यादव, मकसूद अहमद,कृष्णपाल गहलोत,  उदयवीर टोकस,  ऋषि पाल एवं  हरेन्द्र भाटी आदि सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही कानपुर देहात के सूरज ठाकुर के नेतृत्व में कई प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान, सभासद एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें प्रमुख रूप से सूरज ठाकुर के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य  अजय सिंह, राहुल तोमर,  महिलापाल सिंह,  बंकट सिंह, पूर्व प्रधान  शिव कुमार सिंह, भूरा दुबे, सभासद  गोपाल सिंह, शहनवाज खान, प्रधानम  राम औतार दिवाकर,  अशेाक तिवारी,  सौरभ सिंह सहित सैंकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जनपद बुलन्दशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के  वीरेन्द्र कुमार शिरीष ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर जी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के पार्टी में शामिल होने से संविधान बचाने के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के संघर्ष को बल मिलेगा और आने वाले चुनाव में आप सभी के सहयोग से केन्द्र की झूठ और फरेब की सरकार को उखाड़ फेंकने में मदद मिलेगी। आप लोगों को पूरी ताकत के साथ इस अभियान में जुटना है। 

इस मौके पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी एवं पूर्व विधायक  अनुग्रह नारायण सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।  

 

 


टिप्पणियाँ