अमरोहा : भाजपा जिलाध्यक्ष नामांकन स्थल पर रोके जाने पर भड़के पुलिस कर्मी पर



 


अमरोहा। भाजपा जिलाध्यक्ष की नामांकन स्थल तक जाने को लेकर पुलिस से नोंकझोक हो गई। पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को बैरियर पर ही रोक दिया। जिसको लेकर विवाद हुआ। बाद में आला पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। सोमवार को सुबह से ही कलेक्ट्रेट पर नामांकन को लेकर चहलकदमी देखी जा रही थी। प्रत्याशियों के साथ ही, समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं व आला नेताओं में भी इसको लेकर उत्सुकता थी। बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष ओपी गोला नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले को रास्ते में तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरियर लगाकर रोक दिया। इसको लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से नोंकझोक हुई। करीब 15 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।


टिप्पणियाँ