अमरोहा : आने वाले समय में भाजपा ही परचम लहरायेगी - अर्चना



 
अमरोहा। भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय महिला सम्मेलन का आयोजन निशा पैलेस में किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चे की अधिक संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा ने केंद्र सरकार के सफलतम चार वर्ष पूरा करने पर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए विकास कार्य वं योजनाओं को सम्मेलन में विस्तारपूर्वक रखा। उन्होने कहा कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जाने के बाद महिलाएं नई उचाईंया छू रहीं हैं। देश की बेटियां अब सेना में फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। डा0 अंजू वारियर ने कहा कि भाजपा में संगठन से लेकर सभी जगह महिलाओं को 33 प्रतिशत जिम्मेदारी देने का शुरू से प्रावधान है और इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। नगर पालिका चौयरमेन शशी जैन ने कहा कि मोदी व योगी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाएं योजनाओं का लाभ भी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए राज्य सरकार शादी करा रही है। विनीता सैनी ने कहा कि महिलाओं की सबसे अधिक चिंता मोदी जी व योगी जी ने की है, यह योजनाओं से साफ झलक रहा है।


टिप्पणियाँ