उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं समालोचक डाॅ0 नामवर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डाॅ0 नामवर सिंह हिन्दी साहित्य के एक शिखर पुरूष थे। वे लम्बे समय तक अध्यापन कार्य से जुड़े रहे तथा अनेक रचनाएं भी की। डाॅ0 नामवर सिंह ने हिन्दी साहित्य की आलोचन विधा का एक नया आयाम दिया। राज्यपाल ने कहा कि डाॅ0 नामवर सिंह के निधन से हिन्दी साहित्य की अपूरणीय क्षति हुई है।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

टिप्पणियाँ