समाजवादी पार्टी ने दी संत गाडगे को श्रद्दांजलि


समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठ कार्यालय, लखनऊ में आज मनाई गई। जयन्ती समारोह में समाजवादी पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम में संत गाडगे महाराज जी के जीवन व उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। सभी वक्ताओं ने वर्तमान प्रदेश सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई तथा केन्द्र सरकार को आगामी चुनाव में सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ0 भूपेन्द्र सिंह दिवाकर प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तथा संचालन तरूण रावत प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। 

        कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, लीलावती कुशवाहा एम.एल.सी., मो0 एबाद प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, ब्रजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा, दया राम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, अच्छे लाल सोनी प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जगन्नाथ प्रसाद यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, मो0 यामीन प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सभा, ध्रुवकान्त पासी प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, पुष्पा बाल्मीकि, तोषेन्द्र प्रभाकर, महावीर प्रसाद रावत, महेश चन्द्र, विनय रावत, दीपक खोटे, पवन सरोज, पूनम यादव, आशू कनौजिया, महेश कनौजिया, सतेन्द्र सोनकर, विहारी लाल समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

टिप्पणियाँ