राज्य सरकार ने 03 राजकीय चिकित्सालयों को अपग्रेड करने हेतु 12.99 करोड़ रूपये किये जारी



लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मण्डलीय जिला चिकित्सालय बांदा, जिला महिला चिकित्सालय गोण्डा एवं 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय अतरौली, अलीगढ़ को अपग्रेड करने के लिये उपकरणों, साज-सज्जा सामग्री व मशीनों के क्रय करने हेतु कुल 12 करोड़ 99 लाख 51 हजार 4 सौ 53 रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।      यह जानकारी विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री नर्वेद सिंह ने देते हुये बताया कि स्वीकार की गयी धनराशि में से मण्डलीय जिला चिकित्सालय बांदा को 5 करोड़ 44 लाख 65 हजार 6 सौ 14 रूपये, जिला महिला चिकित्सालय गोण्डा को 2 करोड़ 77 लाख 83 हजार 100 रूपये एवं 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय अतरौली अलीगढ़ को 4 करोड़ 77 लाख 02 हजार 7 सौ 39 रूपये स्वीकार किये गये हैं।

     श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिये गये हैं



 

टिप्पणियाँ