पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आईटेक्स यूपी-100 मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग


पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आईटेक्स यूपी-100 मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग
    श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों की समीक्षा हेतु समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद को आज दिनांक 20.02.2019 को समय 16ः00 बजे से आईटेक्स यूपी-100 मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त वीडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था व पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सभी को आगामी लोकसभा निर्वाचन-2019 के परिप्रेक्ष्य में तैयार रहते हुये निम्न कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किये गयेः-
    जनपद में गठित चुनाव सेल का निरीक्षण सभी अधिकारियों द्वारा कर लिया गया होगा। पुनः जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद द्वारा चुनाव सेल का भ्रमण कर लें तथा आवश्यकतानुसार चुनाव कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पोस्टिंग सुनिश्चित करें।
    जनपद में उपलब्ध पुलिस फोर्स एवं चुनाव हेतु पुलिस बल की आवश्यकता का आकलंन कर लिया जाये। 
   मतदान केन्द्रों की सूची का जिला निर्वाचन कार्यालय की सूची से मिलान कर लिया जाये।    शस्त्रों के लाइसेन्सों का मिलान जिला अधिकारी कार्यालय से करा लिया जाये तथा इस सम्बन्ध मे जारी निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।


टिप्पणियाँ