प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का कैलेण्डर जारी

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कैलेण्डर जारी किया गया है। 

प्रमुख सचिव, न्याय, दिनेश कुमार सिंह के अनुसार वर्ष 2019 में 9 मार्च, 13 जुलाई, 14 सितम्बर तथा 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावित लोक अदालतों में विभिन्न वादों के निस्तारण किये जायेंगे। लोक अदालतों को सुचारू रूप से आयोजित करने का दायित्व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ निभाएगा।

प्रमुख सचिव, न्याय ने बताया कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करने के संबध में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यपालक अध्यक्ष, न्यायमूर्ति ए0के0 सीकरी, द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के तहत कैलेण्डर जारी किया गया है।   

 

टिप्पणियाँ