प्रदेश में अब तक 44.67 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद 635389 किसानों को किया गया लाभान्वित

 

लखनऊ:  मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 44.67 लाख मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। इस योजना से अब तक 635389 किसान लाभान्वित हुए हैं।

      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 23933.99 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक 89 प्रतिशत से अधिक खरीद हो चुकी है। 

टिप्पणियाँ