जयपुर से लौट कर प्रियंका गांधी बैठकों में व्यस्त


अखिलेश भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दिन में जयपुर से लखनऊ पहुंचीं। लखनऊ पहुंचते ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का रुख किया। इस दौरान कार्यालय से कार्यकर्ता को बाहर कर गेट बंद कर दिया गया है। प्रियंका गांधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे हैं। कल रोड शो के साथ प्रियंका व ज्योतिरादित्य पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लौट गए थे। प्रियंका पति राबर्ट वाड्रा के पास जयपुर चली गई थीं।


प्रियंका गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेहरू भवन पहुंचने से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता को पार्टी कार्यालय से बाहर कर ताला बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रियंका ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। आज सबसे पहले उन्होंने उन्नाव लोकसभा को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन भी मौजूद थीं। यहां से टिकट के कई दावेदारों को भी बैठक में बुलाया गया है। प्रियंका गांधी अब 14 फरवरी तक लखनऊ में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राज लगभग 12-12 घंटा बैठक कर पार्टी के प्रत्याशियों की संभावित सूची तैयार करेंगी। यह दोनों प्रभारी यहां पर लोकसभावार नेताओं से भेंट कर पार्टी की रणनीति को धार देंगी। हर सीट के लिए एक-एक घंटे का समय तय किया गया है। सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी के तेवर कल से ही दिखने लगे। 20 वर्ष तक पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाली 47 वर्ष की प्रियंका ने 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में कदम रखा है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद एक्शन मोड में हैं। आज उन्होंने उन्नाव के सात ही सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, लखनऊ, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज के फूलपुर, प्रयागराज, अयोध्या, अम्बेडकरनगर तथा बहराइच के नेता व कार्यकर्ता से मिलेंगी। यह सिलसिला रात दस बजे तक चलेगा।


टिप्पणियाँ