जनपद फिरोजाबाद/थाना सिरसागंज 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

दिनांक 21.02.2019 को थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नगला सुभान जंगल के पास घेराबंदी कर 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुयी।
    पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद व आसपास क्षेत्रों से दो पहिया वाहन चुराकर, उनके नम्बर प्लेट बदलकर, फर्जी कागजात तैयार कर ग्राहक मिलने पर बेच देते हंै।
    इस सम्बन्ध में थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सुशील निवासी नगला कोठी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
2-मटरू उर्फ राधाकृष्ण निवासी नगला कद्दू थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
3-हरेन्द्र  निवासी मढ़िया भारौल थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी
1-चोरी की 10 मोटरसाइकिलें


टिप्पणियाँ