जनपद एटा/थाना जसरथपुर 25-25 हजार रू0 के दो पुरस्कार घोषित अपराधी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 19.02.2019 की सांय थाना जसरथपुर पुलिस व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम हरिसिंहपुर के सामने स्थित भट्टे के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी 1.रोहित 2.नौसाद व एक  अन्य अपराधी 3.हबीब को गिरफ्तार किया गया। 
    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट का एक 10 टायरा ट्रक, एक बोलेरो पिकअप, 02 तमंचा 315 बोर, 04 कारतूस बरामद हुए। 
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त रोहित एवं नौसाद के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, गैंगेस्टर एक्ट एवं आम्र्स एक्ट आदि के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है एवं पुरस्कार घोषित दोनों अपराधी जनपद के थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2018 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। 
    इस सम्बन्ध में थाना जसरथपुर पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।


टिप्पणियाँ