जनपद बलिया/थाना सुखपुरा पुलिस कार्यवाही में 12 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 19.02.2019 की सांय थाना सुखपुरा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अपराधी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया, मौके से 03 अन्य बदमाश फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 
    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट का 20 हजार रू0 नगद, 01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस आदि बरामद हुए। 
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध 
जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के लगभग 13 अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना सुखपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2018 धारा 392/411 भादवि में अभियुक्त वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 12 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। 
    इस सम्बन्ध में थाना सुखपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1.     सुनील यादव निवासी कोला जखनिया थाना भुइकुड़ा जनपद गाजीपुर। 
बरामदगी
1.    लूट का 20 हजार रू0 नगद


2.    01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस


टिप्पणियाँ