गांधी जी की प्रतिमा पर गोली  चला कर प्रतीकात्मक हत्या करने  वाली शकुन पाण्डेय पुलिस की गिरिफ्त में


 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर उनकी पुण्यतिथि 30 जनवरी को गोली चलाने के मामले में फरार अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और पति अशोक पाण्डेय को अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस दोनो को कोर्ट में पेश करेगी,इस मामले में कुल 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था,पूजा शकुन पाण्डेय व उसके  पति अशोक पाण्डेय की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। 


 


 


टिप्पणियाँ