दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वत था।
अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पूर्वी उज्बेकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए।दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 5.30 बजे यह झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वत था। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पूर्वी उज्बेकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के पुंछ जिले में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं।


दिल्ली समेत इस्लामाबाद और पेशावर के लोग सोशल मीडिया पर भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दे रहे हैं।


टिप्पणियाँ