दिल्ली-मुंबई के बीच चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन


दिल्ली और मुंबई के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, रेलवे ने 8 फरवरी (शुक्रवार) से दिल्ली-मुंबई के बीच सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन 09005/09006 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो चक्कर लगाएगी। इस ट्रेन में दो वातानुकूलित 2 टीयर, 10 वातानुकूलित 3 टीयर श्रेणी के डिब्बे होंगे। 


जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी को मुंबई से 09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस 4 बजे शाम को चलेगी और अगले दिन यानी 9 फरवरी की सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यानी तकरीबन 16 घंटे में मुंबई से दिल्ली का सफर तय करेगी।  


इसके बाद नई दिल्ली से वापसी में 9 फरवरी को ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट दोपहर 2:50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। बता दें कि यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में बडोदरा (गुजरात) और कोटा (राजस्थान) स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, 22921/22922 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस को वापी स्टेशन पर छह महीने के लिए अस्थायी ठहराव दिया है।


 


 

टिप्पणियाँ