अखिलेश यादव से आज तमिलनाडू, कर्नाटक तथा केरल से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने भेंट की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज तमिलनाडू, कर्नाटक तथा केरल से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने भेंट की और उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए लोकसभा के चुनावों में इन प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का संकल्प दुहराया। 

       केरल की छेरामसम्बाव डेवलेपमेंट सोसायटी (सी.एस.डी.एस.) के कार्यकर्ता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यह केरल की एक बड़ी संस्था है जिसके 12 लाख सक्रिय सदस्य है। 

        श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जतायी है कि इन साथियों के आने से दक्षिण भारत में समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ