अखिलेश यादव ने कहा कि कश्मीर में हुई घटना में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार को जवाब देना चाहिए।


 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि देश फौज के साथ हैं पुलवामा में शहीद जवानों की बहादुरी को देश सलाम करता है। इस शोक की घड़ी में हम सबकी संवेदना शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति है। शहीद परिवारों की ज्यादा से ज्यादा मदद होनी चाहिए। पाकिस्तान को सबक सिखाने के मुद्दे पर सब एकराय हैं। सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। घटनाएं अभी भी रूकी नहीं हैं। सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। 

       पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डाॅ0 राममनोहर लोहिया सभागार में शहीद जवानों की याद में दो मिनट मौन रखकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। श्री अखिलेश यादव ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

        अखिलेश यादव से आज श्री बलवंत सिंह रामूवालिया के नेतृत्व में आए सिख प्रतिनिधिमण्डल तथा श्री अमृत राजपाल के नेतृत्व में सिंधी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भी भेंट की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। वह शहीदों के प्रति भी गंभीर नहीं है। उनमें कोई संवेदना नहीं है। 

       ‘‘बोले जो निहाल, सतश्री अकाल‘‘ के जयकारा के साथ सिख समाज ने कहा कि अखिलेश जी का वे बहुत सम्मान करते हैं। वे सभी समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देंगे क्योंकि इसी दल ने टाडा कानून का विरोध किया था। समाजवादी सरकार में टाडा हटाया गया था। लंगर पर जीएसटी भाजपा ने लगाया, अखिलेश जी ने विरोध किया। गुरू तेग बहादुर की शहादत पर समाजवादी सरकार ने छुट्टी दी थी और सड़क देने का वादा भी पूरा करने का काम अखिलेश जी ने किया है। 

       अखिलेश यादव ने कहा कि सिख समाज का त्याग, बलिदान और जोखिम उठाने का साहस सिखों का रहा है। सिख समाज का बहादुरी का इतिहास हैं। खेत से सीमा तक सिख जवान पसीना बहाते हैं। दुनिया में सिख समाज के कारण भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर भरोसा करें। आप सहयोग करें, हम पूरी निष्ठा से आपके साथ है और हमेशा रहेंगे।

       यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि सन् 2019 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। नोटबंदी से न भ्रष्टाचार रूका और नहीं आतंकवाद समाप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हम किसान समाज से हैं। किसानों के लिए बड़ी-बड़ी मंडियों का निर्माण समाजवादी सरकार में ही हुआ। सरकार को किसानों को उनके उत्पादन का डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए। खेती घाटे का सौदा बन गई है। सरकार के पास संसाधन हैं उनसे किसान को सुविधाएं मिलनी चाहिए। 

       यादव ने कहा कि कश्मीर में हुई घटना में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार को जवाब देना चाहिए। भाजपा के चुनाव प्रचार को भी रोका जाना चाहिए। इस समय देश के समक्ष गरीबी, बेकारी जैसे बड़े सवाल हैं। शिक्षा का अभाव है। अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है। 

      पूर्व मंत्री श्री बलवंत सिंह रामूवालिया के नेतृत्व में आए सिख प्रतिनिधिमण्उल में सर्वश्री मनोज पारस, कुलदीप सिंह भुल्लर, हरपाल सिंह जग्गी, बाबा जग्गा सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा सूबेदार चन्नन सिंह, बाबा सतनाम सिंह, बाबा अमरजीत सिंह, माता जी इंद्रजीत कौर तथा श्री गोपाल सक्सेना, प्रीतमराम और बलविंदर सिंह मान आदि शामिल थे। 

      इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, एस.आर.एस. यादव एम.एल.सी. भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ