अखिलेश यादव ने औरैया निवासी प्रभाकर पाण्डेय को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने औरैया निवासी  प्रभाकर पाण्डेय को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा  अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई। 

       पाण्डेय अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।  अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।  

       प्रभाकर पाण्डेय 2018 में कांग्रेस से सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं। इनके पिता श्री संतोष पाण्डेय विधूना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रहे हैं।

टिप्पणियाँ