अब तक करीब 46.01 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 46,01,298.97 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। इस योजना से अब तक 656263 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 8057.16 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।

      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 16408.24 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष 92 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

टिप्पणियाँ