उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 05 प्रमुख आजीविका सम्बन्धित गतिविधियां संचालित

लखनऊः  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का क्रियान्वयन इन्टेन्सिव रणनीति के तहत प्रदेश के 44 जनपदों के 266 विकासखण्डों में किया जा रहा है। मार्च 2017 से अद्यतन स्थिति तक 95855 समूह गठित किये गये हैं तथा 70616 समूहों को रिवाल्विंड फण्ड, 47089 समूहों को बैंक क्रेडिट, 32319 समूहों को सी0आई0एफ0, 5116 ग्राम संगठन तथा 217 क्लस्टर लेवल फेडरेशन बनाए गए हैं। 

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आजीविका मिशन के अन्तर्गत कुल 225584 आजीविका गतिविधियों के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रदेश के 75 जनपदों में चयनित 05 प्रमुख गतिविधियों से सम्बंधित कार्य जैसे दुग्ध उत्पादन, हैण्डीक्राफ्ट, कृषि आधारित उद्योगों में आजीविका संवर्धन करके आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ