11 को लखनऊ आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी


उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा के खिलाफ अकेले बड़ी लड़ाई लडऩे को तैयार कांग्रेस से भी जोरदार तैयारी कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की 80 सीट पर फोकस किया है। बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी महासचिव नियुक्त करने के बाद मिशन उत्तर प्रदेश में लगा दिया है। 


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं। अब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने की तैयारी में हैं। राहुल गांधी 11 फरवरी को प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंचेगे। इसके बाद प्रियंका गांधी चार दिन लखनऊ में डेरा डालेंगी। वह लखनऊ में 12,13 व 14 फरवरी को प्रमुख नेताओं से जिले वार समीक्षा करेंगी। राहुल गांधी 11 फरवरी को ही वापस लौट जाएंगे जबकि ज्योतिरादित्य प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी में जुटेंगे। 


 


 

 


टिप्पणियाँ