प्रदेश सरकार ने किया श्रम कल्याण परिषद का पुनर्गठन

                                                                 


 लखनऊ -उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व में गठित श्रम कल्याण परिषद के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के पश्चात श्रम कल्याण परिषद का पुनर्गठन कर दिया है।
यह जानकारी श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुरेश चन्द्रा ने दी। उन्होंने बताया है कि अध्यक्ष सहित 9 सदस्यीय परिषद में श्री सुनील भराला निवासी-भराला, पल्लवपुरम, मेरठ को श्रम कल्याण परिषद का अध्यक्ष एवं श्रम कल्याण आयुक्त/अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को पदेन सदस्य सचिव नामित किया गया है। परिषद के पुनर्गठन संबंधी अधिसूचना शासन ने जारी कर दी है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि परिषद में बतौर सदस्य श्री राधेकृष्ण त्रिपाठी निवासी-गोरखपुर, श्री कन्हैयालाल भारती नि0-वाराणसी, श्री अजीत जैन नि0-मगनबिहार कानपुर, श्री मुराहु राजभर नि0-गाजीपुर, श्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, नि0-आजमगढ़ एवं श्री मनोहर सिंह नि0-लखनऊ और एक महिला को सदस्य नामित किया गया है, जिसका नाम बाद में घोषित किया जायेगा।


टिप्पणियाँ