प्रदेश सरकार ने जिला पंचायतों में कांजी हाउसों के पुननिर्माण, स्थापना व संचालन हेतु 10 करोड़ रूपये स्वीकृत


 

 

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जिला पंचायतों में कांजी हाउसों के पुनर्निर्माण, स्थापना व संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2018-19 में 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पंचायती राज विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश के अनुसार इस धनराशि का आहरण वर्ष 2018-19 की अवधि में जिला पंचायतों द्वारा कार्य पर वास्तविक रूप से व्यय एवं उपभोग की आवश्यकता के अनुसार ही किया जायेगा। पूर्व में निर्मित कांजी हाउसों की मरम्मत तथा नये कांजी हाउसों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग के अद्यतन एस0ओ0आर0 के आधार पर आगणन तैयार कर सक्षम स्तर की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर किया जायेगा। 

टिप्पणियाँ